देवभूमि की स्वच्छता के लिए ‘The Explorer’ टीम का अभियान: भीमताल, सातताल और गरुड़ताल में लगाए डस्टबिन, झील किनारे मिला भारी मात्रा में कचरा

‘The Explorer’ Team’s Campaign for the Cleanliness of the ‘Land of the Gods’: Dustbins Installed at Bhimtal, Sattal, and Garudtal; Massive Amount of Waste Found Along Lake Shores

नैनीताल/भीमताल, 11 मार्च:
देवभूमि उत्तराखंड को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से ‘The Explorer’ टीम ने एक बार फिर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने छोटे कैलाश क्षेत्र सहित कई स्थानों पर डस्टबिन स्थापित किए और लोगों को कचरा डस्टबिन में ही डालने का संदेश दिया।


टीम ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवताओं की भूमि है, इसलिए यहां कूड़ा फैलाना पाप के समान है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्राकृतिक और धार्मिक महत्व वाले इन स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।


यह स्वच्छता अभियान 8 और 9 मार्च को भीमताल, सातताल और गरुड़ताल क्षेत्रों में चलाया गया। अभियान के दौरान झीलों के किनारों से बड़ी मात्रा में कचरा एकत्र किया गया, जिसमें सबसे अधिक शराब और बीयर की खाली बोतलें तथा प्लास्टिक के पैकेट मिले।
‘The Explorer’ टीम ने कहा कि उत्तराखंड घूमने आने वाले सभी पर्यटकों से उनकी विनम्र प्रार्थना है कि वे देवभूमि की पवित्रता और स्वच्छता का सम्मान करें और कहीं भी कचरा न फैलाएं।
इस अभियान को सफल बनाने में तत् कैफे, ऋषिकेश का भी विशेष योगदान रहा। टीम ने बताया कि कैफे के सहयोग से ही इस स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सका और कई स्थानों पर डस्टबिन लगाए जा सके।