सॉरी मम्मी... अब और नहीं सहा जाता! देहरादून में शादी के आठ महीने बाद शिक्षिका ने किया सुसाइड, वीडियो में बयां किया असहनीय दर्द! पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

"Sorry, Mom... I can't bear it anymore!" Eight months after her wedding, a teacher in Dehradun died by suicide; she revealed her unbearable pain in a video. A case has been registered against three p

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने शादी के आठ महीने बाद फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले शिक्षिका ने अपने मोबाइल में एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही बताया कि शादी के बाद वहां हुई कुछ चीजों के लिए ससुराल वाले उसे ही जिम्मेदार ठहरा रहे थे और मनहूस कहकर परेशान कर रहे थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिक्षिका की पहचान सृष्टि कंधारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी पिछले साल नवंबर में डोईवाला इलाके में रहने वाले सरकारी कर्मचारी सौरभ रतूड़ी से हुई थी। बताया जाता है कि सौरभ उत्तराखण्ड सचिवालय में निजि सचिव के रूप में तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि फांसी लगाने से पहले रिकॉर्ड किए गए 90 सेकेंड के वीडियो में सृष्टि रोती और अपने चेहरे से आंसू पोंछती हुई दिख रही हैं। इस दौरान रिकॉर्डिंग शुरू करने के 35 सेकेंड तक तो वह कुछ बोल ही नहीं पाई, लेकिन इसके बाद वह अपना दर्द बताती हैं। सुसाइड से पहले बनाए इस वीडियो में सृष्टि ने रोते हुए कहा, ‘सारी मम्मी, मैं ऐसे जा रही हूं, आगे उसने कहा, सब कुछ कितना अजीब हो गया है। मैं छह महीने से यह सब सह रही हूं, लेकिन अब और नहीं सह सकती।’ वीडियो के अंत में उसने कहा, ‘उनकी (ससुराल वालों की) सोच कभी नहीं बदल सकती। शादी के बाद हुई चीजों के लिए वे मुझे ही दोषी ठहराते रहते हैं और मनहूस-मनहूस कहते हैं।’ 

पुलिस ने बताया कि सृष्टि ने बुधवार को आत्महत्या की थी और इस घटना को लेकर उनकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर में सृष्टि के पति सौरभ, सास प्रवीणा और ननद चारू का नाम शामिल है। पुलिस को दी गई शिकायत में कंधारी की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था और उसके पति व ससुराल वाले उसे बदनसीब और मनहूस कहते हुए भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मामले की जानकारी देते हुए डोईवाला की सर्कल आफिसर वंदना वर्मा ने बताया कि दहेज के कारण मौत से जुड़ी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और पोस्टमार्टम किया गया है। वंदना वर्मा ने कहा कि हमें सूचना मिली कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।