Aug 19, 2026 Login

खत्म हुई 'महारानी 3' की शूटिंग, फैंस का इंतजार हुआ खत्म।

 Shooting of 'Maharani 3' ended, fans' wait is over.

'महारानी' हुमा कुरैशी की वेब सीरीज के पिछले दोनों सीजन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रानी भारती के रूप में हुमा की अदाकारी से लेकर सीरीज की कहानी तक को सभी ने सराहा । दो सफल सीजन के बाद मेकर्स ने इस सीरीज के तीसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। हुमा कुरैशी ने भी खुद एलान कर दिया है कि सीरीज 3 की शूटिंग खत्म हो चुकी है। 
अपने कई अलग अलग अंदाज में दर्शकों के दिलों में राज करने वाली हुमा कुरैशी की महारानी वेब सीरीज शायद ही कोई भूल पाये, रानी भारती के किरदार में जिस तरह से हुमा ने अपना राजनीति का दबंग  अवतार दिखाया उसके बाद हर कोई महारानी के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहा था, लेकिन ये इंतजार अब ज्यादा नहीं करना पडेगा, 'तरला' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' की सफलता के बाद हुमा कुरैशी भी काफी उत्साहित है। एक के बाद एक सफल प्रोजेक्ट्स में काम करने के बाद हुमा कुरैशी अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'महारानी 3' को लेकर एक अपडेट साझा किया, जिसने इसका इंतजार कर फैंस के दिलों उत्साह बढ़ा दिया है। हुमा कुरैशी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर महारानी के तीसरे सीजन की शूटिंग खत्म होने की जानकारी साझा की। 


महारानी सीजन 3 की शूटिंग पूरी होने की आधिकारिक पुष्टि करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो भी हुमा कुरैशी ने साझा की। अभिनेत्री ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'और यह खत्म हो गया!! महारानी सीजन 3... क्या यात्रा रही! रानी भारती का किरदार निभाना मेरे करियर में एक गेम-चेंजर रहा है और मैं उनके किरदार को एक बार फिर से जीवंत करने का अवसर पाने के लिए बहुत आभारी हूं। वैली में शूटिंग शेड्यूल के बाद, शो को श्रीनगर में पूरा किया गया!'