सनसनीखेजः राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या! अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, मचा हड़कंप
नई दिल्ली। जयपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खबरों की मानें तो सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर मारी गई है। उसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुखदेव सिंह पर फायरिंग की सूचना मिलते ही समूचे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई है। गोलियां कहां लगी है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। गोली उनके श्याम नगर स्थित उनके आवास पर मारी गई है। इस गोलीकांड के बाद मेट्रो मास अस्पताल पर भारी भीड़ लग गई है। हालात को संभालने के लिए वहां भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सुखदेव सिंह को चार गोलियां मारी गई बताई जा रही है। गोलियां किन लोगों ने चलाई है इसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।