Big Breaking: शिमला में अवैध निर्माण को लेकर बवाल! मस्जिद के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन, सड़क से लेकर सदन तक संग्राम
नई दिल्ली। शिमला से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां मस्जिद निर्माण को अवैध बताते हुए आज सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और मस्जिद के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मस्जिद अवैध है और वो अवैध तरीके से बनाई गई इस मस्जिद के निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक मस्जिद का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है। मस्जिद की चार मंजिलें अवैध हैं। अगर हम कुछ भी अवैध तरीके से बनाते हैं तो वह तुरंत हटा दिया जाता है लेकिन इस मस्जिद के निर्माण को दस साल हो चुके हैं लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया है। अवैध मस्जिद को तुरंत गिराया जाना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल बीजेपी के कार्यकर्ता अंकुश चौहान ने कहा कि पूरा हिंदू सनातनी समुदाय प्रदर्शन कर रहा है। इस प्रदर्शन का हिंदू या मुस्लिम से कोई लेना देना नहीं है। हिंदू समुदाय इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। प्रदेश में बढ़ती मुस्लिम जनसंख्या की जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल में परसों एक बाहरी व्यक्ति ने स्थानीय युवक के ऊपर हमला किया, जिस वजह से उनके सिर में 14 टांके आए हैं।
बता दें कि हाल ही में इसको लेकर विधानसभा में भी विवाद हो गया था और सदन के अंदर ही विधायक हरीश जनारथा और मंत्री अनिरुद्ध सिंह बहस करने लगे थे। सुक्खू सरकार के ही मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने खुद ये दावा किया था कि रोहिंग्या भी वहां पहुंच चुके हैं और कुछ को तो वे जानते भी हैं। जब सुक्खू सरकार के मंत्री सदन में बोल रहे थे, तो उस दौरान ही विपक्ष में बैठे तमाम बीजेपी विधायकों ने सीट थपथपाकर उनकी बातों का समर्थन किया था। मंत्री ने संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण पर आपत्ति जताते हुए सदन में कार्रवाई की मांग की थी। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अगर कोई यहां अवैध ढांचा बना लेता है तो उसे तोड़ दिया जाता है, तो फिर लोगों ने बिना मंजूरी के अवैध मस्जिद कैसे बना ली?