Aug 23, 2026 Login

सनसनीखेजः हल्द्वानी में कार के अंदर मिला शव! हुई शिनाख्त, इलाके में मचा हड़कंप

 Sensational: Body found inside car in Haldwani! Identified, causing panic in the area

हल्द्वानी। हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। मामला सुशीला तिवारी अस्पताल के नजदीक का है, जहां 32 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। वाहन में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान बरेली रोड स्थित घूंघट बैंकेट हॉल स्वामी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल के पास लंबे समय से खड़ी एक कार पर लोगों की नजर गई। वाहन के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में दिखाई दिया। जब आसपास के लोगों ने पास जाकर देखा तो व्यक्ति में कोई हरकत नहीं थी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ अमित कुमार और कोतवाल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार का दरवाजा खुलवाकर जांच की तो व्यक्ति मृत पाया गया। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अरुण बिष्ट के रूप में हुई है। अरुण बिष्ट बरेली रोड स्थित घूंघट बैंकेट हॉल संचालित करता था। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।