रुद्रपुरः विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता! उत्कृष्ट माडलों के साथ पहुंचे बाल वैज्ञानिक, अतिथियों ने किया पुरस्कृत

Rudrapur: Science Festival Competition! Child scientists arrived with excellent models, and guests awarded them prizes.

रुद्रपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर में शुरू हुई दो दिवसीय जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2025 प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  वैज्ञानिक डॉ. सुमित पुरोहित, विशिष्ट अतिथि सह प्राध्यापक डॉ. दर्शन सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉ. पुरोहित ने विकसित भारत और आत्मनिर भारत के बारे में बताया तथा परिषद में हो रहे शोध के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की जिला समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी जिसका मुख्य विषय विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए एसटीईएम है। इसके 7 उप विषय सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता, जल संरक्षण और प्रबंधन आदि विषयों प्रतिभागियों द्वारा मॉडल बनाए गए हैं। तथा जिसे निर्णायक मण्डल द्वारा
विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता में उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले बाल वैज्ञानिकों को उनके काम के लिए पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कारों का उद्देश्य बच्चों के वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना है। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उन्हें अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. सुमित पुरोहित ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विज्ञान ड्रामा में मुख्य विषय मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी है। इस प्रतियोगिता में जनपद उधम सिंह नगर के साथ ब्लॉक जसपुर काशीपुर बाजपुर गदरपुर रुद्रपुर सितारगंज खटीमा के 235 छात्रों तथा 350 मार्गदर्शक शिक्षक, अतिथियों सहित कुल 585 ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्याम मोहन कांडपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निर्णायक के रूप में विपिन कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गंगवार, पुष्पेंद्र कुमार, सतनाम सिंह, अमित ध्यानी, गोविंद गुप्ता, सीमा बोरा, डॉ. दीप्ति वर्मा, सीमा त्रिवेदी, चेतन मिश्रा, श्रुति वर्मा, शिव पांडे, देवेंद्र पाल बरगली, विपिन कुमार पांडे, नीरज चौधरी, सुरेश चंद्र थूवाल, दीपाली शर्मा आदि उपस्थित रहे।