ऋषिकेश महिला हत्याकाण्डः मृतका के पिता का बड़ा खुलासा! एसएसपी ने परिवार से की मुलाकात, पुलिस को सुरेश गुप्ता की तलाश
ऋषिकेश। ऋषिकेश में महिला की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आज रविववार को एसएसपी अजय सिंह ने परिवार से मुलाकात की। इस दौरान मृतका के पिता ने बताया कि एक व्यक्ति उनकी बेटी को लंबे समय से टॉर्चर कर रहा था। वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। बता दें कि एम्स ऋषिकेश में अटेंडेंट का काम करने वाली महिला की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का दावा है कि जान पहचान के व्यक्ति ने गोली मारी। मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। एसएसपी ने आरोपित से जुड़ी आवश्यक जानकारी नोट की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना में पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी, जो अन्य अपराधियों के लिए नजीर बनेगी। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक महिला का कुछ साल पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था तथा कोरोना के समय मृतक ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने के लिए आई थी, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई थी। सुरेश गुप्ता का अक्सर मृतक महिला से मिलना जुलना था व उसके घर पर आना-जाना था। सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उसके घर वालों को पता चली तो सुरेश गुप्ता व उसकी पत्नी का अक्सर झगड़ा होता था। सुरेश गुप्ता ने प्रीति के साथ शादी करने के लिए अपनी पत्नी से लगभग 04 माह पहले आपसी सहमति से तलाक ले लिया। प्रीति से शादी करने से पहले प्रीति एवं उसके परिजनों द्वारा ऋषिकेश में संपत्ति लेने की बात सुरेश गुप्ता से कही गई। सुरेश ने अपनी लक्सर हरिद्वार स्थित पैतृक सारी संपत्ति 35 लाख में बेच दी और ऋषिकेश में प्रीति के साथ रहने के लिए घर ढूंढने लगा। 35 लाख में कोई अच्छा घर नहीं मिलने के कारण दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा, जिस कारण सुरेश अवसाद में भी आ गया था। माना जा रहा है कि इसी कारण सुरेश ने प्रीती की हत्या की है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से विवेचना की जा रही है।