क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत ने गर्लफ्रेंड के साथ खाया जहर! प्रेमिका की मौत, तो इसलिए उठाया आत्मघाती कदम

Rajat, who saved cricketer Rishabh Pant's life, consumed poison with his girlfriend! His girlfriend died, so he took this step of suicide

नई दिल्ली। मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। खबरों के मुताबिक जहर खाने से रजत की प्रेमिका की मौत हो चुकी है, जबकि रजत अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। लड़की की मौत के बाद उसकी मां ने रजत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि रजत की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड की मौत हो चुकी है। ठीक होकर अस्पताल से निकलने पर रजत को पुलिस की जांच का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में अपने घर जाते समय रुड़की उत्तराखण्ड के पास हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी कार डिवाइडर से टकराकर उछली थी और नीचे गिरने के बाद उसमें आग लग गई थी। पंत गंभीर रूप से चोटिल थे और ठीक से होश में भी नहीं थे। ऐसे में रजत ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पंत की जान बचाई थी। एंबुलेंस को बुलाया था और मदद मिलने के बाद ही पंत का साथ छोड़ा था। इस समय तक रजत को पता भी नहीं था कि वह भारतीय क्रिकेटर की मदद कर रहे हैं। पंत ने बाद में एक स्कूटी गिफ्ट करके रजत को शुक्रिया कहा था। खबरों के मुताबिक रजत और उसकी प्रेमिका अलग-अलग जाति के थे। ऐसे में उनके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों की शादी अलग-अलग जगहों पर तय कर दी गई थी। इसके बाद दोनों मैदान में पड़े हुए मिले। अस्पताल जाकर पता चला कि दोनों ने जहर खाया है। लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन रजत की हालत में सुधार हो रहा है और डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि वह ठीक हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी के लिए परिवार के राजी नहीं होने पर रजत ने प्रेमिका के साथ जहर खाया था।