पिथौरागढ़ हादसाः तीन युवकों की मौत से पसरा मातम! सेना के जवान ने भी गंवाई जान, शोक में डूबे गांव

Pithoragarh tragedy: Three young men die in mourning! An army soldier also lost his life, and the village is plunged into grief.

पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बंगापानी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में एक सेना के जवान की भी जान गई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली नंबर की कार पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे बंगापानी के उमरगड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में 2 अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनमें से 1 अन्य ने भी दम तोड़ दिया। ऐसे में अब 1 ही घायल बचा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू अभियान को शुरू किया गया। खाई में उतरकर घायलों का रेस्क्यू किया गया। जिसके तहत शव और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया, फिर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां अस्पताल ले जाते समय पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि घायल एक युवक का इलाज जारी है। मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी धुरातोली, मुनस्यारी, अंकित पांडे पुत्र बसंत पांडे निवासी छाना, पिथौरागढ़, आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत, निवासी भट्टीगांव, बेरीनाग के रूप में हुई है। हादसे में जान गंवाने लक्ष्मण सिंह भी शामिल थे। जो सेना में तैनात थे, इन दिनों वो अवकाश पर घर आए थे।