पंतनगर यूनिवर्सिटी ब्रेकिंगः फिर बढ़ा कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान का कार्यकाल! आदेश जारी
पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान का कार्यकाल फिर छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर लोक भवन द्वारा एक आदेश भी जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी चल रही है, जिसमें समय लगने की संभावना है। इस विस्तार के साथ डा. चौहान 1 मार्च 2026 से अगले छह माह तक, या जब तक नए कुलपति का चयन नहीं हो जाता, तब तक विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे। इस कदम से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में निरंतरता सुनिश्चित होगी। बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह चौहान का कार्यकाल पहले भी बढ़ाया गया था।
