पद्म पुस्कारों का एलानः धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण और रोहित शर्मा को पद्म श्री! 131 शख्सियतों के नामों का ऐलान, उत्तराखंड के पूर्व सीएम कोश्यारी को मिलेगा पद्म विभूषण

Padma awards announced: Dharmendra receives Padma Vibhushan, Shibu Soren Padma Bhushan, and Rohit Sharma Padma Shri! Names of 131 personalities announced; former Uttarakhand CM Koshyari to receive Pa

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आज रविवार देर शाम पद्म पुरस्कार 2026 के लिए चुने गए लोगों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। कुल 131 पद्म पुरस्कार की सूची में पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों, भारतीय मूल के व्यक्तियों और भारत के प्रवासी नागरिकों की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। 

इन्हें दिया जाएगा पद्म विभूषण
धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) कला (महाराष्ट्र)
केटी थॉमस- लोक कार्य (केरल)
एन. राजम- कला (उत्तर प्रदेश)
पी. नारायणन- साहित्य एवं शिक्षा (केरल)
वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) लोक कार्य (केरल)

इन्हें दिया जाएगा पद्म भूषण
अल्का याज्ञनिक- कला (महाराष्ट्र)
भगत सिंह कोश्यारी- लोक कार्य (उत्तराखंड)
डॉ. कालीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी- चिकित्सा (तमिलनाडु)
मम्मूटी- कला (केरल)
डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु- चिकित्सा (संयुक्त राज्य अमेरिका)
पीयूष पांडे (मरणोपरांत)- कला (महाराष्ट्र)
एस. के. एम. माइलानंदन- सामाजिक कार्य (तमिलनाडु)
शतावधानी आर. गणेश- कला (कर्नाटक)
शिबू सोरेन (मरणोपरांत)- लोक कार्य (झारखंड)
उदय कोटक-व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र)
वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत)- लोक कार्य (दिल्ली)
वेल्लापल्ली नटेशन- लोक कार्य (केरल)
विजय अमृतराज- खेल (संयुक्त राज्य अमेरिका)