ऑपरेशन क्रैकडाउनः फर्जी दस्तावेज बनाकर उत्तराखण्ड में रह रही थीं तीन विदेशी महिलाएं! पुलिस ने की गिरफ्तारी, पूछताछ में हुए चौकाने वाले खुलासे

Operation Crackdown: Three foreign women were living in Uttarakhand with forged documents! Police arrested them, shocking revelations were made during interrogation.

देहरादून। ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत उत्तराखण्ड पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजधानी देहरादून में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से रह रही तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें 1 किर्गिस्तान और 2 उज्बेकिस्तान की है। गिरफ्तार विदेशी महिलाओं में से एक महिला पहले एक साल की वीजा पर भारत आई थी, लेकिन वीजा खत्म होने के बाद अपने देश वापस न जाकर अवैध रूप से भारत में रहने लगी। इसके अलावा दो अन्य गिरफ्तार विदेशी महिलाएं अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। तीनों विदेशी महिलाओं ने भारत में अपने परिचित के माध्यम से फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कराए थे। इतना ही नहीं गिरफ्तार विदेशी महिलाओं में से एक को पहले फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने पर बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। बता दें कि बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत रायपुर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान तीन विदेशी महिलाओं को पकड़ा है। दरअसल देहरादून के एक कॉम्पलैक्स के तीसरे फ्लोर में स्थित एक फ्लैट में तीन विदेशी महिलाएं संदिग्ध परिस्थिति में निवास करते हुए पाई गईं, जिनसे भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज मांगने पर वो कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाई। संदिग्धता के आधार पर पुलिस ने तीनों विदेशी महिलाओं को हिरासत कर पूछताछ की। पूछताछ में एक महिला ने अपना नाम 29 वर्षीय ईरीका, मूल निवासी किर्गिस्तान, 30 वर्षीय करीना, मूल निवासी उज्बेकिस्तान और 32 वर्षीय निगोरा, निवासी उज्बेकिस्तान बताया।