Uttarakhand में Covid की नई गाइडलाइन जारी, जानिए किन सुविधाओं पर पाबंदियां हुई खत्म
उत्तराखंड में अब कोरोना से होने वाले नए मामलों में जैसे-जैसे कमी आ रही है वैसे वैसे सरकार भी कोरोना प्रोटोकॉल और नियमों में ढील दे रही है। प्रशासन के द्वारा जारी नवीनतम गाइडलाइन के मुताबिक राज्य में अब स्विमिंग पूल एवं वाटर पार्क अपनी पूरी क्षमता के साथ वापस खुलेंगे।
किसी भी राजनीतिक पार्टी या शख्स को 10 मार्च तक कोई भी रैली करने की इजाजत नहीं होगी वही सरकारी कार्यालय अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करेंगे। यह नियम 1 मार्च से अग्रिम आदेश आने तक लागू रहेंगे।