Uttarakhand Covid News| उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम, पिछले 24 घंटों में आए ताबड़तोड़ नए मामले
Covid News Uttarakhand| नए साल के जश्न का शोर जैसे-जैसे कम हो रहा है वैसे ही राज्य में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के हिसाब से प्रदेश में आज covid के 505 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले आंकड़े से कई ज्यादा है।
नए मामले आने के बाद उत्तराखंड में एक्टिव केस का आंकड़ा अब 1000 पहुंच गया है।
जिलेवार कोराना के नए आंकड़ों की बात करें तो आज अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में 9, चमोली में पांच, चंपावत में तीन, देहरादून में सबसे ज्यादा 253,हरिद्वार में 64,नैनीताल में 55, पौड़ी गढ़वाल में 7, पिथौरागढ़ में 6 रुद्रप्रयाग में एक टिहरी गढ़वाल में पांच, उधम सिंह नगर में 37 और उत्तरकाशी में 2 नए मामले सामने आए है।