Aug 23, 2026 Login

नैनीताल के विभोर भट्ट का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन,मार्च में होगी प्रतियोगिता

Nainital's Vibhor Bhatt selected for All India University Pencak Silat competition, sports lovers rejoice

नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभोर भट्ट का ऑल इंडिया विश्वविद्यालय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर खेल जगत में खुशी की लहर है। क्लब के संरक्षक एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, कोच विनोद कुमार सहित योगेंद्र, भूमिका, खुशी, गूंजा, मोहित तथा नैनीताल के खेल प्रेमियों ने विभोर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने इसे नैनीताल के लिए गर्व का क्षण बताया और उम्मीद जताई कि विभोर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।


जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को रुद्रपुर स्थित सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में विभोर भट्ट ने अंडर-60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान सुनिश्चित किया। अब उनका चयन मार्च माह में हरियाणा के रोहतक स्थित एम.डी.यू. रोहतक में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया विश्वविद्यालय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।