Awaaz24x7-government

नैनीताल: दुःखद समाचार: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में नैनीताल का वीर जवान संजय बिष्ट हुए शहीद! कल रात ही परिजनों से हुई थी फोन पर बात

Nainital: Sad news: Nainital's brave soldier Sanjay Bisht martyred in an encounter with terrorists in Jammu and Kashmir! Talked to family members on phone last night itself.

सरोवर नगरी नैनीताल में जम्मू कश्मीर से आज बेहद दुःखभरी खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर के राजौरी में नैनीताल का  वीर सपूत आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया।


बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार कोआतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उत्तराखंड के नैनीताल जिला मुख्यालय के समीप स्थित रातीघाट के हली गांव के निवासी वीर जवान संजय बिष्ट देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गये,उनकी शहादत की खबर से न केवल उनके परिवार में कोहराम मच गया,बल्कि नैनीताल मेभी शोक की लहर छा गयी। उनके घर में लोग शोक संवेदना प्रकट करने लगातार पहुंच रहे है। संजय 2012 में आर्मी में भर्ती हुआ था। कल रात ही संजय ने अपने परिवार से फोन पर बात की थी। बताया जा रहा है कि संजय 15 दिन पहले ही घर से आपा पोस्ट पर देश की रक्षा करने लौटा था।

बता दे कि संजय बिष्ट के परिवार में उनकेपिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, भाई नीरज बिष्ट,और विनीत बिष्ट हैं। संजय अविवाहित थे।


बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सेना के 2 कैप्टन  चार जवान शहीद हो गए,जिसमे संजय बिष्ट भी शामिल थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मसाला के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, घायलों को इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया था।