Big breaking: दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में हुआ निधन!

Big breaking: Congress leader Manmohan Singh, who was the Prime Minister of India twice, died in Delhi AIIMS!

भारत के दो बार प्रधानमंत्री रहे आर्थिक सुधारों और भारत की इकोनॉमी की नींव कहे जाने वाले  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। कांग्रेस की ओर स भी आधिकारिक घोषणा की गई है इससे पहले ,कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया अकाउंट्स से की है। मनमोहन सिंह पिछले कई समय से बीमार चल रहे थे,उनका इलाज कई बड़े अस्पतालों से चल रहा था गुरुवार को देर शाम उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ। अर्थशास्त्र के साथ साथ राजनीति के भी दिग्गज  रहे मनमोहन सिंह 2004से 2014 तक भारत के लगातार प्रधानमंत्री रहें।

 

26 सितम्बर 1932 को पंजाब में जन्मे मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की. डॉ. मनमोहन सिंह ने 1957 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स ट्राइपोज पूरा किया. इसके बाद उन्होंने 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डी.फिल. की डिग्री ली.


पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में टीचिंग के बाद, वो 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में भारत सरकार में शामिल हुए. डॉ. मनमोहन सिंह को 1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर प्रमोट किया गया.


यूएनसीटीएडी सचिवालय में थोड़े समय के कार्यकाल के बाद उन्हें 1987-1990 तक जिनेवा में दक्षिण आयोग का महासचिव नियुक्त किया गया. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्रालय में सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमंत्री के सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के पद भी संभाले.