नैनीताल: शोक समाचार!उत्तराखंड के प्रसिद्ध उद्घोषक और राज्यगीत रचयिता हेमंत बिष्ट की बहन राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्या हंसा बिष्ट का हुआ निधन
नैनीताल के खुर्पाताल ग्राम निवासी एवम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य हंसा बिष्ट का कल रात्रि निधन हो गया. दिवंगत हंसा बिष्ट ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध उद्घोषक , उत्तराखंड का राज्य गीत लिखने वाले कवि एवम लेखक हेमंत बिष्ट की बहिन है। उनकी अंतिम यात्रा खुर्पाताल से 12 बजे चित्रशिला घाट रानीबाग को प्रस्थान करेगी।
बता दें कि हंसा बिष्ट एक कुशल अध्यापक व प्रधानाचार्या के साथ साथ बेहतरीन लेखिका भी थी । उनके द्वारा बच्चों के ज्ञान वर्धन हेतु रोचक जानकारियों को लेकर लिखे गए आलेख कई समाचार पत्रों एवम पत्रिकाओं द्वारा नियमित स्तंभ के रूप में प्रकाशित किया जाता रहा । उनके निधन पर विधायक सरिता आर्या, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत सहित अनेक संगठनों ने गहरा दुख प्रकट किया है ।
