नैनीताल:महानवमी पर नयना देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान,हवन और कन्या पूजन हुआ संपन्न
नैनीताल। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि के अवसर पर मां नयना देवी मंदिर परिसर में अमर उदय ट्रस्ट के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया।

नवरात्रि समापन के अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन आयोजित किया गया। इसके पश्चात कन्या पूजन संपन्न हुआ, जिसमें नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें प्रसाद अर्पित किया गया।
महानवमी के इस विशेष अनुष्ठान में मनोज चौधरी ने परिवार सहित मुख्य यजमान की भूमिका निभाते हुए पूर्णाहुति दी। धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन आचार्य बसन्त बल्लभ पांडे के नेतृत्व में चंद्रशेखर तिवारी, भुवन चंद्र कांडपाल, गणेश बहुगुणा और नवीन चंद्र तिवारी द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में अमर उदय ट्रस्ट के उपसचिव प्रदीप कुमार शाह सहित मंदिर के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।