नैनीताल:कृपया ध्यान दें! सोमवार को इन क्षेत्रों में मिलेंगे बुकिंग के आधार पर गैस सिलेंडर!अपनी बारी का इंतज़ार और व्यवस्था बनाएं रखने में सहयोग करने की अपील

Nainital: Please Note! On Monday, gas cylinders will be available in these areas on a booking basis. We appeal for your cooperation in waiting for your turn and maintaining order.

नैनीताल में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के अंतर्गत इंडेन गैस सेवा द्वारा सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा। ये वितरण 16 मार्च से 20 मार्च  तक की गई  बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को किया जाएगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार बीडी पांडे क्षेत्र में 65 सिलेंडर, धर्मशाला क्षेत्र में 50, स्टाफ हाउस में 50, स्टोनले कंपाउंड (बस्ती क्षेत्र) में 50, हाई कोर्ट क्षेत्र में 35 और गैरीखेत/पॉलीटेक्निक क्षेत्र में 15 सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी।

बता दें कि वितरण पूरी तरह से FIFO (First In-First Out) प्रणाली के आधार पर किया जाएगा, यानी जो उपभोक्ता पहले बुकिंग के आधार पर पहुंचेगा, उसे प्राथमिकता दी जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
इंडेन गैस सेवा से जुड़े उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थानों पर समय से पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।