नैनीताल:कैंचीधाम में होगा बड़ा बदलाव,श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक पार्किंग,कोई कोताही नहीं चलेगी विकास कार्यों पर अजय भट्ट का कड़ा संदेश

Nainital: Major changes will take place at Kainchidham, devotees will get hi-tech parking, no laxity will be tolerated, Ajay Bhatt's strong message on development works

नैनीताल/उधमसिंह नगर। अजय भट्ट, सांसद उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास स्थित नव निर्मित पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 546.75 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल के साथ उन्होंने कैंचीधाम बाईपास परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंची धाम में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। विशेष रूप से 39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही बहुमंजिला वाहन पार्किंग एवं अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

अजय भट्ट ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कैंचीधाम में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु होगी। उन्होंने कहा कि भवाली-रातिघाट बाईपास के निर्माण से कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को जाम से निजात मिलेगी तथा आवाजाही अधिक सुविधाजनक बनेगी।

उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए। स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इसके उपरांत उन्होंने बाबा नीम करौली बाबा के दर्शन किए।

कार्यक्रम में चेयरमैन संजय वर्मा, भावना मेहरा, गोपाल रावत, शिवांशु जोशी, प्रकाश आर्या, हिमांशु बिष्ट, आशु चंदोला, अखिलेश सेमवाल, नीरज बिष्ट, शुभम कुमार, वैभव आनंद, धीरज तिवाड़ी, मदन मोहन सिंह कैड़ा, उपजिलाधिकारी मोनिका, लोक निर्माण विभाग के ईई कृष्ण कुमार, रत्नेश सक्सेना सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।