नैनीताल:मेंटेनेंस या संकट की आहट?मिडिल ईस्ट संकट के बीच अब अचानक बंद हुआ KMVN पेट्रोल पंप,बढ़ी लोगों की टेंशन
नैनीताल।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच नैनीताल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर का Kumaon Mandal Vikas Nigam (KMVN) पेट्रोल पंप अचानक तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों में चिंता बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि यह पेट्रोल पंप मेंटेनेंस कार्य के चलते बंद किया गया है। Kumaon Mandal Vikas Nigam (KMVN) ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि पेट्रोल पंप को किसी फ्यूल संकट के कारण नहीं, बल्कि तकनीकी सुधार और अपग्रेडेशन के चलते अस्थायी रूप से बंद किया गया है। निगम के मुताबिक, पेट्रोल पंप में पुरानी अंडरग्राउंड लाइन में लीकेज की समस्या सामने आई थी, जिसे बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ पेट्रोल और डीजल डिस्पेंसिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया जा रहा है। पहले जहां केवल दो नोजल वाली मशीनें थीं, अब उनकी जगह चार नोजल वाली आधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज सेवा मिल सकेगी।
इसके अलावा, पेट्रोल पंप परिसर में अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। यहां वाहन धुलाई (कार वॉश) जैसी नई सुविधा शुरू करने की तैयारी है, जिसके लिए एक नया कार्यालय भी बनाया जा रहा है। वर्तमान कार्यालय को पंप क्षेत्र में शामिल किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक और जाम की समस्या को भी कम करने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि इससे पहले मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच पेट्रोल पंप बंद होने की खबर से लोगों में फ्यूल संकट की आशंका पैदा हो गई है।जिस समय वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति को लेकर अस्थिरता बनी हुई है। मिडिल ईस्ट संकट के चलते पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर भारत सहित कई देशों पर पड़ रहा है।
वही मिडिल ईस्ट तनाव के बीच जब अचानक पेट्रोल पंप बंद होने की खबर सामने आई तब लोगो में हड़कंप मच गया। इसके पीछे बड़ा कारण ये भी है कि कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से पेट्रोल पंप पर किसी भी तरह का कोई नोटिस नहीं लगाया गया है और न ही इसकी कोई जानकारी मीडिया को पूर्व में दी गई।
नोट:खबर के लिए सांकेतिक फोटो का प्रयोग किया गया है।