Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट में हुआ आज़ादी का अमृत महोत्सव और विधिक सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में विधिक सेवा कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

Nainital: In the Uttarakhand High Court, the Amrit Mahotsav of freedom and an exhibition based on legal service programs organized in the celebration of Legal Services Week

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुपालन में दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 से दिनांक 14 नवम्बर, 2021 तक’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ व ’’विधिक सेवा सप्ताह’’का उत्सव मनाया जा रहाहै। जिसका शुभारंभ दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रीय स्तर पर किया गया।


उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव  आर0 के0 खुल्बे के द्वारा बताया गया कि’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ व ’’विधिक सेवा सप्ताह’’ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुपालन में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के संयुक्त तत्वाधान् में विधिक सेवा कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन आज दिनांक 12 नवम्बर, 2021 को उच्च न्यायालय परिसर में किया गया।


उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष मा0 न्याय मूर्ति  संजय कुमार मिश्रा के कर-कमलों द्वारा किया गया।


उक्त समारोह में माननीय उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के माननीय न्याय मूर्ति मनोज कुमार तिवारी, माननीय न्यायमूर्ति  शरदकुमार शर्मा, माननीय न्यायमूर्ति एन.एस. धनिक, माननीय न्यायमूर्ति आर.सी. खुल्बे एवं माननीय न्यायमूर्ति  आलोक कुमार वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।


उपरोक्त कार्यक्रम में महाधिवक्ता  एस.एन. बाबुलकर, जिला जज नैनीताल श्री राजेन्द्र जोशी, मुख्य स्थायी अधिवक्ता सी.एस. रावत, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के महानिबंधक श्री धन्नजय चर्तुवेदी सहित अन्य निबन्धक, उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली के निदेशक नितिन शर्मा तथा उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहें।


उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली में अध्ययनरत प्रशिक्षुन्यायिक अधिकारियों के द्वारा भी उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं साथ ही स्कूलों के विद्यार्थियों के द्वारा भी उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव  आर0 के0 खुल्बे के द्वारा बताया गया कि लगभग 500 व्यक्तियों के द्वारा उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।