नैनीताल:गैस आपूर्ति को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने KMVN महाप्रबंधन से की बैठक, जनता से की शांति की अपील

Nainital: BJP delegation meets KMVN General Manager regarding gas supply, appeals to public for peace

नैनीताल: 

गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों और भ्रम की स्थिति को दूर करने के उद्देश्य से आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नैनीताल मंडल का प्रतिनिधिमंडल कुमाऊँ मंडल विकास निगम (KMVN) के महाप्रबंधन से मुलाकात करने गया। बैठक का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने किया।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधन को अवगत कराया कि हाल के दिनों में जनता के बीच गैस आपूर्ति को लेकर विभिन्न चर्चाएं और गलत सूचनाएं फैल रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि जरूरत और नियम के अनुसार गैस आपूर्ति जारी है और जनता तक सही जानकारी पहुँचाना अत्यंत जरूरी है।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने जनता से अपील की कि वे अनावश्यक चिंता या अफवाहों पर ध्यान न दें और भरोसा रखें कि गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से चलती रहेगी।

बैठक में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, आशीष बजाज, भारत सिंह मेहरा, विकास जोशी, भगवत सिंह रावत, रितुल कुमार, गौरव हार्पर, भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार, पंकज बर्गली और युवराज सिंह करायत मौजूद रहे।

इस बैठक के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सटीक जानकारी और पारदर्शिता के माध्यम से ही जनता में शांति कायम की जा सकती है और KMVN के महाप्रबंधन ने भी जनता को भ्रमित करने वाली किसी भी सूचना से बचने का आश्वासन दिया।