Oct 03, 2026 Login

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक और,क्रिकेट खिलाड़ी ने किया योग

MLA and cricketer did yoga on International Yoga Day




 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर लोग योगा कर रहे हैं. इस मौके पर आज नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने नेहरू स्टेडियम में योग किया। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रुड़की के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी आकाश माधवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक बत्रा ने कहा की योग पार्ट ओफ़ लाइफ़ नहीं बल्कि वे ओफ़ लाइफ़ है योग निरोग जीवन का विश्वास देता है ,योग अब वैश्विक पर्व बन गया है,योग सम्पूर्ण मानवता के लिए है। आपको बता दें कि भारत के साथ-साथ आज पूरे विश्व में 9 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है