ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 13 उपनिरीक्षकों के तबादले! लिंक में देखें लिस्ट
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस विभाग में तैनात कई उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार जिले में विभिन्न कोतवाली, थानों, चौकियों और शाखाओं में कार्यरत 13 उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी चुनौतियों और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एसएसपी कार्यालय की ओर से सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
लिस्ट में देखें किसे कहां मिली तैनाती
