Oct 29, 2026 Login
Awaaz24x7-government

पंतनगर रेल ट्रैक पर आधी रात बड़ा हादसा: बाघ एक्सप्रेस से टकराकर हाथी ने तोड़ा दम! वन विभाग में मचा हड़कंप, टीम के साथ मौके पर पहुंचे रेंजर

 Major accident on the Pantnagar rail track at midnight: An elephant dies after being struck by the Bagh Express! The incident has caused a stir within the Forest Department; a ranger has arrived at

रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के सैनिक फार्म क्षेत्र में देर रात एक रेल हादसे में बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक हाथी की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन को मौके पर ही करीब आधे घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा, जिससे रेलवे ट्रैक पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेंजर लक्ष्मण सिंह बिष्ट विभागीय टीम के साथ आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े आवश्यक साक्ष्य और जानकारी जुटाई। बुधवार की सुबह वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मृत हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन अधिकारियों के अनुसार, मृत हाथी की उम्र लगभग 7 से 8 वर्ष के बीच आंकी गई है। वन विभाग ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।