Oct 28, 2026 Login
Awaaz24x7-government

अल्मोड़ा में प्रेम प्रसंग का सनसनीखेज ड्रामा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने पर कलेक्ट्रेट में जबरदस्त हंगामा! महिला ने दी आत्महत्या की धमकी, मचा हड़कंप

Sensational drama over a love affair in Almora: Uproar at the Collectorate after a man decides to return to his first wife! The woman threatens suicide, causing a major stir.

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में मंगलवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला चर्चा का विषय बना रहा। प्रेमी के अपनी पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। इस दौरान उसने आत्महत्या करने की धमकी भी दी। हंगामे के चलते कलेक्ट्रेट में लोगों की भीड़ जुट गई। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया, जबकि युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला का पहले से एक बच्चा है, जबकि युवक के दो बच्चे हैं। दोनों अपने-अपने जीवनसाथी को छोड़कर साथ रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि दोनों गुड़गांव में रह रहे थे। बीते दिनों युवक अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र स्थित एक गांव में लौट आया और अपनी पहली पत्नी व बच्चों के साथ रहने लगा। इससे नाराज महिला ने मंगलवार को कार्यालय के पास एक पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। सूचना मिलने पर महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और महिला को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद दोनों की काउंसलिंग की गई। हालांकि, दोपहर में महिला दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंच गई और एसडीएम कोर्ट में हंगामा करते हुए आत्महत्या की धमकी देने लगी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। प्रभारी महिला थाना जानकी भंडारी ने बताया कि महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है, जबकि युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले को लेकर दिनभर कलेक्ट्रेट में चर्चा होती रही।