Oct 29, 2026 Login
Awaaz24x7-government

सात समंदर पार गूंजी देवभूमि की लोक संस्कृति! दुबई कौतिक में उमड़ा प्रवासियों का हुजूम, नंदा की डोली और कलश यात्रा ने मोहा मन

 The folk culture of Devbhoomi resonated across the seven seas! A throng of expatriates gathered at Dubai Kautik, Nanda's Doli and Kalash Yatra captivated hearts.

गरुड़। देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक कला समिति द्वारा दुबई कौतिक 2026 सीजन 2 का आयोजन किया गया।  आयोजक कमेटी के सदस्य गरुड़ लौबाज गाँव के रहने वाले बसंत तिवारी ने बताया कि विदेश की धरती पर पहाड़ की संस्कृति को बढ़ाने व संरक्षित रखने के उद्देश्य से दुबई कौतिक का आयोजन किया जाता है। बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी दुबई कौतिक सीजन 2 का आयोजन जबरदस्त जोश के साथ किया गया। जिसमें प्रवासियों द्वारा बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया गया। बताया कि कौतिक के दौरान प्रवासियों ने नंदा देवी राजजात झांकी, नंदा की डोली, कलश यात्रा, ढोल दमाऊ, बीनबाजा के साथ लोक कला से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। दुबई कौतिक के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। लोक कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी, गजेन्द्र राणा, चंद्र प्रकाश, स्वाति भट्ट, हेमा नेगी, कराषि के गीतों पर दर्शक जमकर झूमे, जिमसें दुबई के कलाकारों द्वारा भी सुंदर प्रस्तुतिया दी गई। इस दौरान आयोजक कमेटी सदस्य नवीन जोशी, जीवन भट्ट, गोविन्द फर्त्याल, पूरन नगरकोटी, शंकर शाह, कुशाल बिष्ट, भुपेन्द्र  हुलेरिया, कमला नोटियाल, तेजबीर राणा, हर्षित कुमार, ईश्वर नगरकोटी आदि मौजूद थे।