नैनीताल में बड़ा हादसा: भवाली रोड पर बस पलटी! 1 की मौत, 7 घायल
नैनीताल। भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ी बस दुर्घटना हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए।
बस में चालक के अनुसार करीब 15-16 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। SDRF उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल भिजवाया। टीम ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी चलाया ताकि कोई अन्य फंसा व्यक्ति न रह जाए। SDRF की तेजी भरी कार्रवाई से कई जिंदगियां बचाई जा सकीं। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस की स्पीड या यांत्रिक खराबी दुर्घटना का कारण हो सकती है। स्थानीय लोग बस दुर्घटनाओं पर सड़क की खराब स्थिति और लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।