Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: 10 रुपए लीटर कम होंगे खाने के तेल के दाम! उत्तराखंड समेत 20 राज्यों में बारिश का कहर, आज दूसरी बार दूल्हा बनेंगे पंजाब के सीएम

Jaggery Morning India: The price of edible oil will be reduced by 10 rupees a liter! Rain wreaks havoc in 20 states including Uttarakhand, today the groom will become the CM of Punjab for the second

नमस्कार दोस्तो, आवाज 24x7 गुड़ मॉर्निंग इंडिया में आज के प्रमुख कार्यक्रमों व बड़ी खबरों के साथ फिर प्रस्तुत है। प्रमुख कार्यक्रमों की बात करें तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर रहेंगे। वहीं आज भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला।

अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, महंगाई की मार झेल रहे देशवासियों के साथ सरकार आंख-मिचौली खेल रही है, कल जहां सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए वहीं अब खाने के तेल के दाम 10 रुपए लीटर कम होने की बात कही जा रही है। खाद्य तेल कंपनियों और तेल आयातकों के साथ बैठक के बाद सरकार ने ये निर्देश दिए हैं। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम 48 दिनों बाद फिर बढ़ाए गए हैं। नॉन-सब्सिडी वाले एक सिलेंडर पर अब आपको 50 रुपए ज्यादा देने होंगे। 

उधर मां काली पर विवादित बयान देने वाली TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भोपाल में FIR दर्ज हो गई है। बयान देने के बाद से लगातार दिल्ली से कोलकाता तक हंगामा मचा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस ने भी उनके बयान से पल्ला झाड़ते हुए विवादित पोस्टर की निंदा की है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि महुआ के बयान को गंभीरता से न लें। धर्म को बहस का मुद्दा बनाना ठीक नहीं है।

इधर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दूसरी बार विवाह बंधन में बधेंगे। वह हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शाम को चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में फेरे लेंगे। इस मौके अरविंद केजरीवाल परिवार समेत शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के लोग ही शामिल होंगे।

उधर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में मानसून की मार पड़ रही है, इस दौरान खासा जानमाल का खतरा भी हो रहा है। बुधवार को हिमाचल के कुल्लू व शिमला में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग लापता हैं। वहीं, राजस्थान में 7 लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

इधर देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में हल्की उछाल देखी जा रही है। बता दें कि, 24 घंटो में कोरोना वायरस से नए मामलों की संख्या 18 हजार से अधिक हो गई है। बुधवार को 18,531 मामले सामने आए है। ताजा आंकड़ों के बाद, एक्टिव केस 1 लाख से ज्यादा हो गए हैं।

उधर राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। इसके साथ उनका यहां पर इलाज जारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हालत स्थिरि है और उसमें सुधार भी है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। 

अब यूपी और उत्तराखंड की खबरों पर नजर डालते हैं, यूपी की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को नई शिक्षा नीति की आधारशिला रखने के साथ ही बदलते बनारस को सौगात देने के लिए वाराणसी आएंगे। करीब सवा चार घंटे के दौरे में पीएम मोदी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए मिड डे मील बनाने वाली अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन करेंगे।

वहीं उत्तराखंड में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आएंगी। इस दौरान वह सांसदों व विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगी और चुनाव में उनसे समर्थन की अपील करेंगी। भाजपा के सभी सांसदों व विधायकों को पार्टी की ओर से देहरादून पहुंचने के लिए कहा जाएगा।

उधर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीयू) और पुलिस ने बाजपुर रोड स्थित एक मॉल के कैफे में छापा मारा और संचालक समेत पांच युवकों और चार युवतियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई चारों युवतियां अविवाहित हैं। पुलिस फरार कैफे पार्टनर की तलाश में जुटी है।