इलाज के नाम पर अवैध वसूली?हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल की जांच शुर,डीएम ने बनाई जांच समिति,7 दिन में मांगे साक्ष्य

Illegal recovery in the name of treatment? Investigation begins at Haldwani's Chandan Hospital; DM forms inquiry committee, seeks evidence within 7 days

हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण और कुप्रबंधन से जुड़े आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने समिति को निर्देश दिए हैं कि चंदन हॉस्पिटल में मरीजों से ली जा रही फीस, अस्पताल की कार्यप्रणाली तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
इधर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने इस मामले से संबंधित जानकारी रखने वाले सभी व्यक्तियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ा कोई साक्ष्य, बयान या अन्य जानकारी हो तो वह इस विज्ञप्ति के प्रकाशन की तिथि से सात दिनों के भीतर किसी भी कार्य दिवस में गठित जांच समिति के किसी भी अधिकारी के कार्यालय में मौखिक या लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकता है।जिला प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।