खौफनाकः कभी बकरा हलाल होते देखा है बोलकर मुस्लिम दोस्तों ने हिन्दू युवक को चाकुओं से गोद डाला! तनाव के बीच घर पहुंचा सूर्या का शव, मां बोलीं- आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होने तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार

Horrifying: Muslim friends stabbed a Hindu youth, asking if they'd ever seen a goat slaughtered! Amid tension, Surya's body arrived home, and his mother declared she would not perform the last rites

नई दिल्ली। यूपी के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां 28 मई, बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सूर्या को फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था। वहां असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत अन्य युवकों ने सूर्या को दबोच लिया और उस पर बड़े चाकू से कई वार किए। जिससे सूर्या जख्मी होकर वहीं गिर गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में हुई इस घटना के समय मृतक सूर्या के साथ मौजूद चश्मदीद युवकों ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। चश्मदीदों के अनुसार, हमला करने से पहले आरोपी लड़कों ने सूर्या को अपने पास बुलाया था। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर सूर्या से पूछा कि क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है। यह बात कहते ही आरोपियों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर दिया। हमले के दौरान मौके पर मची चीख-पुकार और शोर सुनकर सूर्या का भाई यश चौहान और उसकी मां तुरंत घटना स्थल की तरफ दौड़े। परिजनों को आता देख सभी हमलावर घायल सूर्या को तड़पता हुआ गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। परिवार वाले आनन-फानन में घायल युवक को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान सूर्या ने दम तोड़ दिया। सूर्या की मौत की खबर फैलते ही पूरे खोड़ा क्षेत्र में भारी रोष और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने पर विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग मौके पर जमा हो गए। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में इस हत्या को लेकर गहरा आक्रोश है।

परिजनों ने उठाई सख्त कार्यवाही की मांग
इधर आज शनिवार को सूर्या का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। शव के पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग इलाके में एकत्र हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। सूर्या की मां सरोज ठाकुर ने बताया जितने भी आरोपी थे, उन सभी को क्षेत्र में ही एनकाउंटर में मार गिराना होगा। अगर पुलिस यह कार्रवाई नहीं करती है, तब तक शव को घर के सामने से नहीं उठने देंगे। वहीं मौके पर मौजूद हिंदू संगठन व राजनीतिक लोगों ने भी एनकाउंटर की मांग की है। वहीं हत्या की वारदात सामने आने के बाद से क्षेत्र में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार से ही यहां पुलिस बल तैनात है, वहीं शनिवार को भी पुलिस ने नवनीत विहार की तरफ आने वाली गली में बेरिकेडिंग कर कई थानों के फोर्स को पूरे इलाके में तैनात किया है।