Aug 19, 2026 Login

एक बार फिर मचा उत्तराखंड की राजनीति में कोहराम, हरक सिंह की हुई हरीश से मुलाकात

Harak singh rawat meets Harish Rawat,chaos in Uttarakhand politics yet again
उत्तराखंड में एक बार फिर राजनीति में हलचल मची है हरक सिंह रावत ने पिछले दिनों नाराजगी दिखाते हुए इस्तीफा देने तक की बात कर दी थी हालांकि बीजेपी ने तमाम हाथ पैर जोड़ हरक को मनाने का दावा किया है ऐसे में हरक माने या ना माने लेकिन आज एक बार फिर हरक को लेकर राजनीति तेज हो गई जी हां आज राजनीति के दो दिग्गजों की देहरादून के पेसिफिक होटल में मुलाकात हुई जहां पर दोनों के बीच क्या बात हुई यह तो भगवान ही जाने लेकिन दोनों की मुलाकात हो ना ही अपने आप में बड़ी बात है।
 
यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि हरक  के कांग्रेस में जाने की बात सामने आई जिसके बाद हरीश रावत का बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 2016 में जिन्होंने उत्तराखंड से अपराध किया था वह माफी मांगे और तब वह कांग्रेस में आ सकते हैं।
 
ऐसे में आज हुई हरक और हरीश की मुलाकात फिर चर्चाओं के केंद्र में है बताया जा रहा है हरीश रावत किसी कार्यक्रम में पेसिफिक होटल में थे और वहां हरक सिंह रावत भी आ गए जिसके बाद दोनों की मुलाकात हुई।