खुशियों के पलः शादी के बंधन में बंधे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन! सानिया चंडोक के साथ लिए फेरे, समारोह में शामिल हुईं कई हस्तियां! ऐश्वर्या-अभिषेक की ग्रैंड एंट्री

Happy moments: Sachin Tendulkar's son Arjun ties the knot! He ties the knot with Sania Chandok, and many celebrities attend the ceremony! Aishwarya and Abhishek make a grand entry.

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने मुंबई में सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लिए। समारोह में अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी, जय शाह, आमिर खान समेत तमाम हस्तियां पहुंची। इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ आए। वहीं पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, हरभजन सिंह भी मौजूद रहे। शादी के फंक्शन 3 मार्च से ही चल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हुए थे। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में 5 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक के साथ शादी रचाई है। 

पैट स्पा सेंटर की डायरेक्टर है सानिया
सानिया चंडोक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी। सानिया की फैमिली यानी घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। चंडोक परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है।

ऐश्वर्या और अभिषेक की ग्रैंड एंट्री
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने बेहद स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। कपल जैसे ही वेडिंग वेन्यू पर पहुंचा, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और दोनों ने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए। दोनों का ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा था। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

फैमिली के साथ पहुंचे शाहरुख खान
इस ग्रैंड वेडिंग में केवल क्रिकेट जगत के सितारे ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की दुनिया के जाने पहचाने नाम शामिल हुए। इसमें शाहरुख खान से लेकर आमिर खान का नाम शामिल है, जिसकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके अलावा न्यूली मैरिड कपल अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंधोक भी पैपराजी को पोज देते हुए नजर आए, जिस पर फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें अर्जुन-सानिया की ग्रैंड वेडिंग मुंबई के सेंट रेजिस होटल में हुई, जिसकी थीम साज थी।