Aug 23, 2026 Login

नैनीताल/हल्द्वानी:स्कूल-Book Seller गठजोड़ पर शिकंजा,प्रशासन के रडार पर NCERT की जगह महंगी किताबें थोपने पर कार्रवाई, 46 स्कूलों को नोटिस जारी!लिंक में पढ़ें किन किन स्कूलों के नाम है नोटिस लिस्ट में

Haldwani: Crackdown on School-Book Seller Nexus; Administration Targets Schools for Imposing Expensive Books Instead of NCERT Texts—Action Initiated, Notices Issued to 46 Schools! Read the Link to Se

हल्द्वानी, 8 अप्रैल 2026। जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच के बाद 46 निजी स्कूलों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने इन सभी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है।
जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पाया गया कि कई निजी स्कूल अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे थे। इतना ही नहीं, स्कूलों और बुक सेलर्स के बीच गठजोड़ भी सामने आया है। जांच के दौरान ऐसी पर्चियां बरामद हुईं, जिनमें अभिभावकों को तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश दिए गए थे।
सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। इनमें अभिभावकों को विशेष दुकानों से खरीदारी के लिए बाध्य करना, एनसीईआरटी के बजाय महंगी किताबें थोपना, सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन तथा स्कूलों की वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाएं और फीस संरचना सार्वजनिक न करना शामिल है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह पूरा मामला शासन और सीबीएसई के निर्देशों का सीधा उल्लंघन है, जिसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। सभी संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 11 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं देने या संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने की स्थिति में संबंधित स्कूलों के खिलाफ मान्यता/संबद्धता समाप्त करने, विधिक कार्रवाई करने तथा अन्य दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।


इन 46 स्कूलों को भेजा गया नोटिस

1-वेदान्तम इण्टरनेशनल स्कूल, दमुवादूंगा,

2-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

3-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

4-आदर्श पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

5-आरूष पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर हल्द्वानी।

6-न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

7-चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड हल्द्वानी।

8-डी लैम्प पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा, हल्द्वानी।

9-दपर्ण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

10-ईमैनुअल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

11-ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

12-जी- किड्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

13-हिमालया विद्या मन्दिर हल्द्वानी।

14-इन्सपिरेशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी।

15-देवभूमि पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।

16-जय दुर्गे पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा हल्द्वानी।

17-किड्स केयर पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

18-किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

19-काठगोदाम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

20-लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

21-लिटिल स्पार्कल एकेडमी हल्द्वानी।

22-मानस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

23-नेशनल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

24-न्यू सनसाईन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

25-न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

26-शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

27-सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

28-श्री कृपा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

29-सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

30-सनराईज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

31-समिट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

32-विवेकानन्द पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

33-सन बीम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

34-एस०के०एम० पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।

35-फन विथ ड्रांइग पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

36-टेंडर फीट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

37-विजडम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

38-वुडलैंड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

39-वी०वी०एम० पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

40-होली एंजेल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

41-पी०डी० मैमोरियल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

42-न्यू फैंग लैंड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

43-राईजिंग स्टार पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

44-स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

45-दून पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी।

46-आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।