हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम 2026: गोविंद सिंह बिष्ट अध्यक्ष, मोहन सिंह बिष्ट बने सचिव! बसंती बिष्ट चुनी गईं महिला उपाध्यक्ष

Haldwani Bar Association Election Results 2026: Govind Singh Bisht elected President, Mohan Singh Bisht elected Secretary! Basanti Bisht elected Women's Vice President

हल्द्वानी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना शनिवार शाम से शुरू होकर रविवार तड़के तक जारी रही। करीब 13 घंटे चली काउंटिंग प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह बिष्ट और सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट को विजयी घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडे की निगरानी में रविवार सुबह लगभग पांच बजे तक कुल 1082 मतों की गणना पूरी की गई। अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह बिष्ट ने निवर्तमान अध्यक्ष किशोर पंत को बड़े अंतर से पराजित किया। उल्लेखनीय है कि गोविंद बिष्ट पूर्व में भी एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट ने विनीत परिहार को हराकर जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर ललित मेर ने जितेंद्र सिंह बिष्ट को पराजित किया। महिला उपाध्यक्ष पद पर बसंती बिष्ट ने निशा आर्या को हराया। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर सुधांशु तिवारी, संयुक्त सचिव (प्रेस) पद पर बानू कबड़वाल, लेखाधिकारी पद पर गौरव सिंह बिष्ट तथा कोषाध्यक्ष पद पर गौरव कपूर विजयी रहे। सदस्य पद पर कैलाश पाठक, मयंक प्रकाश, राहुल भट्ट, राकेश कुकरेती, हिमानी सनवाल और सुनीता भट्ट निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी हिमांशु डालाकोटी, मनोज बिष्ट, विशाल शर्मा, सुनील कुमार, मोहित मैनाली, मोहित पांडे, शिवकुमार, मृदुल जोशी, बृजेश बिष्ट, डिंपल रावल और महेंद्र बुटौला सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

किसे कितने मिले वोट:
अध्यक्ष:
गोविंद बिष्ट – 686, किशोर पंत – 371
सचिव: मोहन बिष्ट – 558, विनीत परिहार – 344, 
कुंदन सिंह – 108, 
सौरभ बिष्ट – 48

उपाध्यक्ष: ललित मेर – 570, जितेंद्र सिंह – 437
महिला उपाध्यक्ष: बसंती बिष्ट – 634,
निशा आर्या – 385

कोषाध्यक्ष: गौरव कपूर – 422, हरेंद्र पडियार – 394, चंदन बोरा – 227