हल्द्वानीः उत्तराखण्ड की मशहूर लोकगायिका के पति पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप! कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड की मशहूर लोक गायिका के पति पर हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र की एक महिला ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आरोपित इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करता है। पुलिस के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने न्यायालय को बताया कि उसकी इवेंट मैनेजर रितेश जोशी से लंबे समय से बातचीत थी। महिला का आरोपित है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने आरोपित से शादी के लिए बात की तो वह मुकर गया। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर उसके साथ बातचीत भी बंद कर दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि मामले में उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोपित पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। अब कोर्ट के आदेश पर आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।