खुशखबरी: उत्तराखंड की बीटेक की छात्रा प्रांजलि सक्सेना को दुनिया की मशहूर कम्पनी गूगल ने दिया प्लेसमेंट
देहरादून की ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी बेहतरीन प्लेसमेंट के लिए उत्तराखंड में प्रसिद्ध है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से इस सत्र में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एडोबी, अमेजॉन, एचएसबीसी, फ्लिपकार्ट, बीएनवाई मैलन, गोल्डमैन सैश, एयरबस, अशोका लिलैंड समेत देश और दुनिया की प्रसिद्ध कम्पनियों 2100 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन हो चुका हैं। और अब यहां की बीटेक कम्प्यूटर साइंस की छात्रा प्रांजलि सक्सेना को दुनिया की मशहूर कम्पनी गूगल ने प्लेसमेंट दिया है।
जानकारी मिली है कि गूगल ने प्रांजलि सक्सेना को 53.82 लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया है। प्रांजलि सक्सेना बीटेक के 2023 कंप्यूटर साइंस बैच की छात्रा है। प्राजंलि सक्सेना मूल रूप से उत्तर प्रदेश के खुर्जा (बुलंदशहर) की निवासी है। प्रांजलि के पिता एक कारोबारी हैं। गूगल से पहले प्रांजलि का चयन इंफोसिस में भी हो चुका है। गूगल के कई दौर की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद प्रांजलि सक्सेना का चयन गूगल में इस पैकेज पर हुआ है। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला सहित पूरे स्टॉफ ने प्लेसमेंट पर प्रांजलि को बधाई देते हुए कहा कि जहां तमाम बड़ी कंपनियां स्टाफ में कमी कर रही हैं, ऐसे समय में भी ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं दुनिया की श्रेष्ठ कम्पनियों में ऊंचे पैकेज पर चयनित हो रहे है, जिसका मुख्य कारण है कि ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं को कारपोरेट सेक्टर की भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाता है।