उपनलकर्मियों के लिए खुशखबरीः समान काम समान वेतन का आदेश जारी! महासंघ ने जताया सरकार का आभार, जानें क्या है आदेश में?

 Good news for UPNL employees: An order for equal pay for equal work has been issued! The federation expresses its gratitude to the government. Find out what the order says.

देहरादून। उपनल कर्मियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने आज उपनल कर्मियों के लिए समान कार्य समान वेतन का आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद उपनल कर्मियों में खुशी की लहर है। उपनल कर्मचारी संगठन लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहा था। पिछले दिनों सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारियों में अपना विरोध प्रदर्शन और हड़ताल ख़त्म की थी। अब सरकार ने कर्मचारियों के लिए समान वेतन समान कार्य के लिए आखिरकार आदेश कर दिए गए हैं। कोर्ट के आदेशों के क्रम में सरकार ने यह फैसला लिया है। सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी ने उत्तराखंड शासन की ओर से यह आदेश जारी किया है। इस आदेश में 12 नवंबर 2018 को कट ऑफ डेट रखा गया है। शासन से जारी आदेश के अनुसार अकुशल क्रमिक का वेतन लेवल वन, अर्ध कुशल श्रमिक का वेतन लेवल टू, कुशल कर्मी का लेवल चार, उच्च कुशल का लेवल सात और अधिकारी वर्ग को लेवल 10 की बेसिक सैलरी में अनुमन्य की गई है। उधर दूसरी तरफ़ उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने सरकार के इस फ़ैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्री और उपनल कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लिए बनायी गई समितियों के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा आज उत्तराखंड सरकार ने एक एतिहासिक फ़ैसला उपनल कर्मचारियों के पक्ष में लिया गया है, इसके लिए वह और पूरा कर्मचारी महासंघ सरकार का आभार व्यक्त करता है।