Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: उत्तराखंड को आज मिलेगा नया सीएम, विधायक लेंगे शपथ! कर्नाटक में हिजाब के बाद उपजा नया विवाद

Good Morning India: Uttarakhand will get new CM today, MLAs will take oath! New controversy erupts after Hijab in Karnataka

नमस्कार दोस्तो, गुड़ मॉर्निंग इंडिया लेकर हम एक बार फिर प्रस्तुत हैं। आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। आज उत्तराखंड में सुबह विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होगा और शाम को विधायक दल की बैठक होगी, इस दौरान सीएम के नाम का ऐलान भी होगा। वहीं आज गोवा में विधायक दल की बैठक होगी, इसमें प्रमोद सावंत को मुख्यमंत्री बनाने पर फैसला हो सकता है। उधर आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरी वर्चुअल समिट होगी, इसमें PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM हिस्सा लेंगे।
अब अभी तक कि बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के साथ आज एक वर्चुअल सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, 'अर्ली हार्वेस्ट ट्रेड एग्रीमेंट' के नाम से जाने जाने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया अंतरिम व्यापार समझौता भी इसी महीने संपन्न होगा। 
उधर घाटे की भरपाई के लिए तेल कंपनियों ने थोक ग्राहकों के लिए डीजल के रेट 28 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। थोक ग्राहकों में मॉल और बस ऑपरेटर जैसे खरीदार शामिल हैं। इनके लिए मुंबई में नए रेट 122.05 रुपए और दिल्ली में 115 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। रिटेल प्राइज में बढ़ोतरी नहीं की गई है। मुंबई के पेट्रोल पम्पों पर डीजल 94.14 रुपए और दिल्ली में 86.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
वहीं कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद अब भगवद् गीता विवाद तूल पकड़ने लगा है। हिजाब विवाद में खुलकर बोलने वाले राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने अपना रुख वैसे ही कड़ा रखा है जैसै हिजाब विवाद के वक्त रखा था।कांग्रेस ने भी विरोध शुरू कर दिया है। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री से जब इस मुद्दे पर बातचीत की गई तो उन्होंने साफ कहा, 'अगर गीता नैतिक शिक्षा का हिस्सा बने तो आपको तकलीफ है क्या? गीता कम्युनल नहीं, उसमें जीवन जीने की कला के बारे में सूत्र मौजूद हैं। 
इधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के साथ चल रही जंग के विश्व युद्ध में बदलने का अंदेशा जताया है। उन्होंने कहा कि हम पुतिन से बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर बातचीत नाकाम रही तो इसका मतलब तीसरा विश्व युद्ध होगा। उधर, जंग के 25वें दिन रूसी सेना ने मारियुपोल में एक स्कूल पर बमबारी की। यहां लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी। ये सभी मलबे में दब गए।
अब उत्तराखंड की खबरों पर नजर डालते हैं। मुनिकीरेती थानाक्षेत्र के लक्ष्मणझूला पुल के समीप एक युवक गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। काफी तलाश के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। यह घटना तब हुई जब युवक अपने परिवार के सदस्यों के साथ गंगा में नहा रहा था।