Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: उफ्फ ये गर्मी, 18 राज्यों के 20 शहरों में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा! उत्तराखंड में पहाड़ों पर झमाझम बारिश, लिंक में जानें बड़े अपडेट

Good Morning India: Uff this summer, mercury crossed 45 degrees in 20 cities of 18 states! Heavy rain on the mountains in Uttarakhand, know the big updates in the link

नमस्कार दोस्तों, गुड़ मॉर्निंग इंडिया के साथ हम आज के प्रमुख कार्यक्रमों और देश दुनिया की बड़ी खबरें लेकर एक बार फिर आपके समक्ष प्रस्तुत हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में मुख्यमंत्रियों और हाई कोर्ट्स के चीफ जस्टिस की जॉइंट कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। वहीं आज हनुमान चालीसा विवाद में जेल में बंद सांसद नवनीत राणा की जमानत पर मुंबई सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी। उधर आज IPL में दोपहर 3:30 बजे गुजरात-बेंगलुरु और शाम 7:30 बजे राजस्थान-मुंबई के बीच मुकाबला होगा।
अब अभी तक कि बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं। पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी मार्च पर सिख और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते हालात बिगड़ने लगे। घटना के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने पटियाला में कर्फ्यू लगा दिया। यह शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक लागू रहा। कर्फ्यू के बाद आज हिंदू संगठनों ने बंद का ऐलान किया है।
उधर 18 राज्यों के 20 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया है। इस बीच कोयले की कमी से देश के एक चौथाई पावर प्लांट बंद हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की डिमांड बढ़कर 207.11 गीगावॉट पहुंच गई। यह अब तक की सबसे ज्यादा मांग है। दिल्ली में अप्रैल 72 साल में दूसरी बार सबसे ज्यादा गर्म रहा है। गुरुग्राम में पारा 45.9 और राजस्थान के धौलपुर में 46.5 डिग्री पर पहुंच गया।
इधर टाटा मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार अविन्या पेश की है। अविन्या 2025 तक मार्केट में आएगी। कार 30 मिनट की चार्जिंग पर 500 किमी जा सकती है। इसका डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है। कार की ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीट 360 डिग्री घूम जाएगी। कार का नाम अविन्या रखने के पीछे टाटा मोटर्स के MD शैलेष चंद्र ने कहा कि अविन्या संस्कृत का शब्द है, जिसका मतलब इनोवेशन होता है।
उधर मुसीबतों के बीच खड़े आफगानिस्तान में शुक्रवार को एक और विस्फोट हुआ है। बीचे दो हफ्तों के दौरान देश में यह तीसरा बम धमाका है। देश की राजधानी काबुल में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह धमाका शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक्त में मस्जिद में हुआ है।
अब उत्तराखंड की खबरों पर नजर डालते हैं। उत्तराखंड में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच कुछ राहत मिली है। मौसम के करवट बदलने से प्रदेश में हिमपात और बारिश होने से तापमान में कुछ कमी आई है। उत्तराखंड में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच कुछ राहत मिली है। मौसम के करवट बदलने से प्रदेश में हिमपात और बारिश होने से तापमान में कुछ कमी आई है।
इधर आगामी तीन मई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचेंगे। यूपी में मुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद वह पहली बार गांव पहुंच रहे हैं। उनके आगमन की सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।