Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: कोरोना की नई लहर की आहट, 5 राज्यों में अलर्ट! पाक से विदा हुई इमरान सरकार, उत्तराखंड में अर्थी से उठा व्यक्ति

Good Morning India: The sound of new wave of Corona, alert in 5 states! Imran Sarkar departed from Pakistan, a person raised from the earth in Uttarakhand

नमस्कार दोस्तो, आवाज 24x7 एक बार फिर गुड़ मॉर्निंग इंडिया लेकर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जूनागढ़ के उमिया माता मंदिर में स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे। वहीं आज गुवाहाटी में पूर्वोत्तर की राज्य सरकारों की जोनल कॉन्फ्रेंस होगी, इसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। इधर आज IPL में कोलकाता-दिल्ली के बीच दोपहर 3.30 बजे और राजस्थान-लखनऊ के बीच शाम 7:30 बजे से मैच होगा।
अब अभी तक कि बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं। देश में कोरोना की नई लहर की आहट सुनाई दे रही है। केंद्र ने पॉजिटिविटी रेट बढ़ने पर 5 राज्यों को अलर्ट किया है। वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट XE के दो मरीज मिले हैं। मुंबई के सांताक्रूज में रहने वाला मरीज 11 मार्च को वडोदरा गया था। वहां उसकी तबीयत खराब हुई थी। इस शख्स के सैम्पल की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में अब XE वैरिएंट का खुलासा हुआ है।
उधर रूस-यूक्रेन जंग के 45वें दिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अचानक कीव पहुंच गए। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। इसके बाद कहा कि मैंने अपने दोस्त जेलेंस्की को भरोसा दिया है कि वे खुद को अकेला न समझें। इससे पहले रूसी सेना ने यूक्रेन के मिरहोरोड एयर बेस पर बने हथियार डिपो पर हमला किया। इसमें यूक्रेन का एक मिग-29 और एक हेलीकॉप्टर तबाह हो गया। 
इधर कई दिन के ड्रामे के बाद आखिरकार इमरान सरकार गिर गई। पाकिस्तान की संसद में देर रात 12:40 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। 1:20 बजे इसका नतीजा आया। इसमें सरकार के खिलाफ 174 वोट पड़े। वोटिंग में इमरान और उनके सांसद मौजूद नहीं रहे। सरकार गिरने का अंदाजा होते ही इमरान ने PM हाउस छोड़ दिया। नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ देश के नए प्रधानमंत्री होंगे।
वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज अब बीटेक और बीई में मनमानी फीस नहीं वसूल पाएंगे। पहली बार इंजीनियरिंग, डिजाइन, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रोग्राम में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम के लिए न्यूनतम और अधिकतम फीस का स्लैब निर्धारित किया है। इसमें पहले वर्ष इंजीनियरिंग प्रोग्राम की फीस करीब 79 हजार रुपये से लेकर 1.89 लाख रुपये सालाना निर्धारित की गई है।
अब उत्तराखंड की खबरों पर नजर डालते हैं। हरिद्वार जिले के खानपुर क्षेत्र में हैरत करने वाला वाकया सामने आया है। यहां जब एक व्यक्ति को मृत समझकर स्वजन अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तो उसकी सांसें चलने लगींं। यह देखकर आनन फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है।
वहीं केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के संरक्षित वन क्षेत्र में स्थित चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यहां मंदिर समेत पुजारी आवास और धर्मशाला के दरवाजे तोड़े गए हैं। मामले में वन प्रभाग की ओर से सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है।