Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

Good Morning India: श्रीलंका में आपातकाल के बीच पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा! कश्मीरी पंडितों को लेकर RSS प्रमुख ने दिया बड़ा बयान, उत्तराखंड में मिली सबसे बड़ी गुफा

Good Morning India: The entire cabinet resigned amid the emergency in Sri Lanka! RSS chief made a big statement regarding Kashmiri Pandits, biggest cave found in Uttarakhand

नमस्कार दोस्तो, आवाज 24x7 गुड़ मॉर्निंग इंडिया लेकर एक बार फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। आज पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में अविश्वास प्रस्ताव के मसले पर सुनवाई होगी। उधर आज IPL में लखनऊ और हैदराबाद के बीच शाम 7.30 बजे से मुकाबला होगा। उधर आज यूपी के CM योगी आदित्‍यनाथ फिर से जनता दरबार की शुरुआत करेंगे।
अब अभी तक कि बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं। श्रीलंका में इमरजेंसी के बीच राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। रविवार देर रात देश की पूरी कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। देश के शिक्षा मंत्री और सदन के नेता दिनेश गुणवर्धने ने बताया कि कैबिनेट के इसकी जानकारी दी।
इधर RSS चीफ मोहन भागवत ने कश्मीरी पंडितों की घाटी में जल्द वापसी की उम्मीद जताई है। नवरेह समारोह के आखिरी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भागवत ने कहा कि मुझे लगता कि वह दिन बहुत करीब है, जब कश्मीरी पंडित अपने घरों में वापस आएंगे। मैं चाहता हूं कि वह दिन जल्द आए। यही वक्त है कि कश्मीरी पंडित अपने घरों में इस तरह वापस जाएं कि भविष्य में फिर कभी न उखड़ें।
उधर IPL में चेन्नई का बुरा वक्त जारी है। अपने तीसरे मैच में उसे पंजाब किंग्स ने 54 रनों से हरा दिया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई सिर्फ 126 रन बना सकी। शिवम दुबे ने 30 गेंदों पर सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। धोनी ने 28 गेंदें खेलीं, लेकिन रन बनाए सिर्फ 23। पंजाब की ओर से लिविंगस्टोन ने 60 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए।
इधर यूक्रेन की राजधानी कीव से रूसी सेना के पीछे हटने के बाद डरावना मंजर है। बुचा शहर में सड़कों पर आम लोगों की लाशें बिखरी पड़ी हैं। ज्यादातर के हाथ बांधकर सिर में गोली मारी गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे नरसंहार बताया है। वहीं, विदेश मंत्री ने कहा कि रूसी सैनिकों ने गुस्से में ये हत्याएं की हैं। हमले के 39वें दिन रूस ने ओडेसा सिटी में एक रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक किया।
अब उत्तराखंड की खबरों पर नजर डालते हैं। मानसिक अवसाद से जूझ रहे कोतवाली क्षेत्र के भरत विहार में रहने वाले एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने तीन साल के बेटे के साथ चीला शक्ति नहर में कार उतार दी। पुलिस की सूचना पर आनन-फानन में एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया है। पिता पुत्र का अब तक कहीं अता पता नहीं लग पाया है।
उधर शैल पर्वत क्षेत्र की गुफाओं वाली घाटी गंगोलीहाट में प्रसिद्ध सिद्धपीठ हाटकालिका मंदिर से लगभग एक किमी दूर आठ तल वाली विशाल गुफा मिली है। गुफा के भीतर चट्टानों में विभिन्न पौराणिक चित्र उभरे हैं। शिवलिंग पर चट्टान की तरफ से पानी भी गिर रहा है।