Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: आज खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, शुरू होगी चारधाम यात्रा! उत्तराखंड उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान, लिंक में पढ़ें कब शुरू होगी 5G सर्विस

Good Morning India: The doors of Gangotri and Yamunotri Dham will open today, Chardham Yatra will start! Announcement of dates for Uttarakhand by-election, read in the link when will 5G service start

नमस्कार दोस्तो, आवाज 24x7 गुड़ मॉर्निंग इंडिया लेकर फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। आज यूरोप दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डेनमार्क में रहेंगे, वे भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे। वहीं आज मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं के बीच गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे। उधर आज IPL के 48वें मैच में गुजरात और पंजाब के बीच शाम 7:30 बजे से मुकाबला होगा।
अभी तक कि बड़ी खबरों की बात करें तो आज से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल रहे हैं। दिन में 11.15 बजे गंगोत्री धाम और दोपहर 12.15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही आधिकारिक रूप से चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी। दोनों ही धामों के लिए अब तक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं।
इधर देश में बहुत जल्द 5G सर्विस शुरू होगी, इससे इंटरनेट की स्पीड बढ़ने के साथ अनेक काम आसान होंगे। टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने अभी हाल ही में कहा है कि अगस्त के अंत तक हर-हाल में '5G' इंटरनेट लॉन्च हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि स्पेक्ट्रम की बिक्री शुरू हो चुकी है और जून तक ये प्रोसेस खत्म होने की संभावना है।
इधर मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में एक अनोखा विवाह हुआ। यहां के एक पूर्व सरपंच ने एक ही मंडप में अपनी तीन प्रेमिकाओं से एक साथ शादी की। चारों करीब 15 साल से लिव इन में रह रहे थे। दूल्हे ने शादी के कार्ड में तीनों प्रेमिकाओं का नाम भी छपवाया। शादी में इनके छह बच्चे भी बाराती बने। समाज के लोग भी बड़ी संख्‍या में पहुंचे।
उधर इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में आज शाम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना राजस्थान रायल्स के साथ होने जा रहा है। संजू सैमसन की टीम ने अब तक काफी अच्छा खेल दिखाया है और वह प्लेआफ की दावेदार नजर आ रही है। वहीं कोलकाता ने अच्छी शुरुआत के बाद लगातार पांच मैच गंवाए है, और अब उसकी दावेदारी कमजोर पड़ चुकी है। ऐसे में आज कोलकाता के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। 
उत्तराखंड की खबरों की बात करें तो भारत निर्वाचन आयोग ने चम्पावत विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही चम्पावत जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चार मई को अधिसूचना जारी होने के बाद शुरू हो जाएगी। 31 मई को मतदान होगा और तीन जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
उधर उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही मैदानों में अंधड़ के साथ तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।