Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: शहबाज बने पाक के 23वें प्रधानमंत्री! पूरन की आतिशी ने छुड़ाए छक्के, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि में क्यों छिड़ा संग्राम? लिंक में पढ़ें आज की खबरों का अपडेट

Good Morning India: Shahbaz becomes 23rd Prime Minister of Pakistan! Puran's Atishi got rid of sixes, why did the fight broke out in Uttarakhand Ayurveda University? Read today's news update in the l

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24x7 के गुड़ मॉर्निंग इंडिया में आपका स्वागत है। दिन की शुरुआत में आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। आज गृह मंत्री अमित शाह 'आजादी का अमृत महोत्सव' के एक साल पूरे होने पर सम्मेलन की शुरुआत करेंगे। वहीं आज पीएम मोदी गुजरात के अदलज में श्री अन्नपूर्णा धाम ट्रस्ट के एजुकेशन कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। उधर आज IPL में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 7:30 बजे से मुकाबला होगा।
अब अभी तक की बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं। साल के आईपीएल के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटन्स को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है। SRH के सामने 163 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। कप्तान केन विलियमसन (57) टॉप स्कोरर रहे।
उधर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के बाहर भीड़ है और मीडिया वालों को कैंपस के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस का सख्त पहरा भी है। अक्सर विवादों में रहने वाले JNU में एक दिन पहले ही यानी 10 अप्रैल को कावेरी हॉस्टल में हिंसक झड़प और पत्थरबाजी हुई। पुलिस के मुताबिक घटना में 6 लोगों को चोट लगी है। वहीं लेफ्ट के छात्रों का दावा है कि 50-60 छात्र घायल हुए हैं, जबकि ABVP का दावा है कि 15-20 छात्रों को चोट आई है, जिसमें से 8-10 छात्र ABVP के हैं।
इधर शहबाज शरीफ रात पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। शहबाज को शपथ सीनेट के चेयरमैन सादिक संजरानी ने दिलाई। हैरानी की बात है कि प्रेसिडेंट आरिफ अल्वी उनको शपथ दिलाने नहीं पहुंचे। समारोह भी प्रेसिडेंट हाउस में ही हुआ। अल्वी इमरान के खास दोस्त हैं। उधर, प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद शहबाज जैसे ही संसद से बाहर निकले तो भतीजी मरियम नवाज उनके गले लग गईं और फफक पड़ीं। शहबाज ने उनकी पीठ थप-थपाकर हौसला दिलाया। मरियम शहबाज के बड़े भाई और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं। इमरान खान के दौर में उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
उधर यूपी बोर्ड में इंटर के अंग्रेजी विषय की निरस्त परीक्षा 13 अप्रैल को होगी। यह परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ बजे निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। 30 मार्च को पेपर लीक होने के चलते अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। परीक्षा निरस्त होने से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को काफी मायूसी हुई थी। राजकीय नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के गेट पर परीक्षार्थियों ने हंगामा भी किया था। बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी।
अब उत्तराखंड की खबरों पर नजर डालते हैं। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में शुल्क पर फिर संग्राम छिड़ गया है। मामला सेल्फ फाइनेंस-आल इंडिया कोटा के बीएएमएस छात्रों से जुड़ा है। छात्रों का आरोप है कि राज्य कोटा व सेल्फ फाइनेंस-आल इंडिया कोटा के समान शुल्क के आदेश के बावजूद उन पर पुरानी दर से शुल्क जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे लेकर आज से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का एलान किया है।
इधर उत्तराखंड में 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन में अब तक 313 वनाग्नि की घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं। उत्तराखंड के जंगलों में आग हर साल आने वाली ऐसी आपदा है, जिसमें इंसानी दखल मुख्य कारण माना जाता है। हर साल यहां सैकड़ों हेक्टेयर जंगल आग से खाक हो जाते हैं और इससे जैव विविधता, पर्यावरण और वन्य जीवों का भारी नुकसान होता है।