Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: उत्तराखंड में बारिश का कहर, चलती कार पर बोल्डर गिरने से जिंदा दबे दंपती! एंटी हेट स्पीच कानून बनाने की तैयारी में सरकार, लिंक में पढ़ें आज के प्रमुख कार्यक्रम

Good Morning India: Rain wreaks havoc in Uttarakhand, couple buried alive after boulder fell on moving car! Government preparing to enact anti-hate speech law, read today's major programs in the link

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24x7 गुड़ मॉर्निंग इंडिया लेकर एक बार फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक का शुभारंभ करेंगे। वहीं आज महाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे सरकार फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी।

अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन PM मोदी ने हैदराबाद को भाग्यनगर कहकर सरदार पटेल को याद किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के लिए खुद ही रास्ता बना रही है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह बोले कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री को सरकार गिरने का डर है। तांत्रिक के कहने पर वह सचिवालय नहीं जाते।

इधर देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन मानसूनी बारिश से असम और बिहार में बाढ़ का संकट है। असम में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 174 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बिहार में नदियां उफान पर हैं। 100 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। हजारों लोग पलायन को मजबूर हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश, UP समेत उत्तर भारत में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

उधर केंद्र सरकार ने 5 साल के लंबे परामर्श के बाद सोशल मीडिया पर नफरती कंटेंट रोकने के लिए एंटी हेटस्पीच कानून बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हेटस्पीच को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों, अन्य देशों के कानूनों और अभिव्यक्ति की आजादी के तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कानून का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही सार्वजनिक राय के लिए पेश किया जाएगा।

इधर देश में मानसून सक्रिय हो गया है और इसका असर दिखने लगा है। लगातार हो रही बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिला दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार और गुजरात में अगले तीन दिन तक जोरदार बारिश होने की संभावना है।

उधर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पिक-अप जीप सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई, जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात को बुलंदशहर-अलीगढ़ हाईवे पर हुई।

इधर इंडिगो एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स के छुट्टी लेने की वजह से 55% फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी। इस मामले में DGCA ने जवाब मांगा था। इंडिगो की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो से छुट्टी लेकर क्रू मेंबर्स एअर इंडिया की भर्ती में शामिल हुए थे। इससे लगभग 900 फ्लाइट्स पर असर पड़ा।

अब उत्तराखंड की खबरों पर नजर डालते हैं, कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर बाद बगोली के समीप कार पर बोल्डर गिरने से देहरादून से उपचार कराकर लौट रही दंपती की मौत हो गई। घटना के बाद मैटा-मल्ला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर में वृद्ध माता-पिता और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

उधर उत्तराखंड में वर्षा का क्रम तेज होने लगा है। रविवार को भी सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर से लेकर शाम तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हुई। वर्षा और भूस्खलन के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में मार्गों के बंद होने और खुलने का क्रम भी जारी है। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ और सिरोबगड़ में बार-बार मलबा आने से यातायात बाधित हो रहा है।