Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: उत्तराखंड समेत 8 राज्यों में चलेगी लू! टॉप फैशन डिजाइनर प्रत्यूषा की मौत, लिंक में पढ़ें हिंसा के बाद अफसरों से क्या बोले योगी?

Good Morning India: Lu will run in 8 states including Uttarakhand! Top fashion designer Pratyusha's death, read in the link, what did Yogi say to the officers after the violence?

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24x7 आज के प्रमुख कार्यक्रमों और बड़ी खबरों के साथ आपके समक्ष प्रस्तुत है। प्रमुख कार्यक्रमों की बात करें तो आज नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी को ED के नोटिस पर कांग्रेस देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। उधर आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का दूसरा मैच शाम 7 बजे से कटक में खेला जाएगा। वहीं आज IPL के अगले 5 सीजन के लिए मीडिया राइट्स की नीलामी होगी, इसके लिए सुबह 11 बजे से बोली लगेगी।

बड़ी खबरों की शुरुआत मौसम से करते हैं, देश में भले मानसून आ गया हो, लेकिन कई राज्यों में अब भी गर्मी झुलसा रही है। फोटो शिमला की है, जहां पारा शनिवार को 28 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में अगले दो दिन लू चलेगी। शनिवार को यूपी का बांदा देश में सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर टॉप फैशन डिजाइनर प्रत्यूषा गरिमेला अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस को उनके बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड का सिलेंडर मिला है। शक है कि प्रत्यूषा ने खुदकुशी के लिए गैस इस्तेमाल की है। बताया जा रहा है कि प्रत्यूषा डिप्रेशन में थीं। उन्होंने अमेरिका से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी। कम वक्त में इंडस्ट्री में उनका नाम हो गया। वे बॉलीवुड सेलिब्रिटी के लिए भी काम कर चुकी थीं।

इधर यूपी में जुमे पर हिंसा के मामले में पुलिस ने 250 से ज्यादा लोगों को पकड़ा है। CM योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कहा है कि उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई करें कि फिर कोई ऐसी हरकत न करे। इससे पहले सहारनपुर में प्रशासन ने दो आरोपियों के घर का अवैध हिस्सा तोड़ दिया। दोनों के पथराव करते वीडियो मिले थे। इस बीच पुलिस के हाथों कुछ लोगों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है।

उधर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के विरोध में पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दूसरे दिन भी हिंसा की घटनाएं हुईं। भीड़ ने यहां पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने हिंसा के 60 से ज्यादा आरोपियों को अरेस्ट किया है। हालात नहीं सुधरने पर CM ममता बनर्जी ने हावड़ा के पुलिस कमिश्नर, SP और SP रूरल को हटा दिया। शाम को मुर्शिदाबाद जिले में भी दो गुटों में झड़प हो गई।

इधर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। पुलवामा के द्रबगाम इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था। एक आतंकी को शनिवार देर रात मार गिराया गया, जबकि अन्य दो रविवार सुबह हुई कार्रवाई में मारे गए हैं।

अब उत्तराखंड की खबरों पर नजर डालते हैं, विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन (उपवेशन) में जुमे की नमाज के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा, हंगामा व पथराव की घटनाओं पर संतों ने गहरी नाराजगी जताई।

उधर आठ सदस्यीय जापानी दल ने समुद्र तल से 4600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सतोपंथ झील में पहुंचकर इतिहास रच दिया। यह पहला मौका है, जब कोई दल घोड़े-खच्चरों के साथ सतोपंथ पहुंचा है। इस दल ने वहां पहुंचकर न केवल प्रकृति का नजदीक से दीदार किया, बल्कि हवन भी किया।