Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर सफर करना बेहद खतरनाक! आज से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन, लिंक में देखें उदयपुर के ताजा अपडेट

Good Morning India: Heavy rain alert in Uttarakhand today, it is very dangerous to travel on mountains! Single use plastic ban from today, see the latest updates of Udaipur in the link

गुड़ मॉर्निंग इंडिया, आवाज 24x7 एक बार फिर आज के प्रमुख कार्यक्रमों और बड़ी खबरें लेकर आपके समक्ष प्रस्तुत है। शुरुआत आज के प्रमुख कार्यक्रमों से करते हैं, आज  शिवसेना सांसद संजय राउत पात्रा चॉल जमीन घोटाले में ED के सामने पेश होंगे। वहीं आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार कल्याण मंत्रालय 4 नए लेबर कोड लागू कर सकता है। उधर आज भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा।

बड़ी खबरों की बात करें तो महाराष्ट्र में BJP ने वह कर दिया, जो कोई नहीं सोच रहा था। पार्टी ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बना दिया। CM पद के पक्के दावेदार माने जा रहे देवेंद्र फडणवीस डिप्टी CM बन गए। देवेंद्र फडणवीस ने ही शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया। पहले उन्होंने कहा कि वे सरकार का हिस्सा नहीं रहेंगे। बाद में जेपी नड्‌डा के कहने पर डिप्टी CM बनने को राजी हो गए।

उधर उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को 14 दिन की ज्युडीशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। उधर, हत्या की जांच कर रही NIA ने अलग दावा किया है। NIA के मुताबिक, कातिलों का किसी आतंकी संगठन से लिंक नहीं मिला है। एक दिन पहले राजस्थान सरकार ने कहा था कि दोनों के तार अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़े थे।

इधर मणिपुर के नोनी जिले में रेलवे कंस्ट्रक्शन कैंप के पास लैंडस्लाइड से 13 लोगों की मौत हो गई। इस प्रोजेक्ट के तहत जिरीबाम से इंफाल तक रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। इसकी सुरक्षा में टेरिटोरियल आर्मी के जवान लगाए गए हैं। इनमें से कई मलबे में दब गए। मरने वालों में 7 जवान भी हैं। NDRF ने रात और दिन भर चलाए रेस्क्यू ऑपरेशन में 13 जवानों समेत 18 लोगों को बचा लिया।

उधर उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद चौथे दिन भी राजस्थान में इंटरनेट बंद रहेगा। इसके साथ ही उदयपुर में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके साथ ही शुक्रवार को भी इस हत्याकांड के विरोध में राजस्थान के कई शहर बंद रहेंंगे। इंटरनेट भी उदयपुर में पूरी तरह बंद रहेगा। इसमें अलवर समेत सीकर, भरतपुर और कोटा शहर में बंंद का आह्वान बुलाया गया। इधर, उदयपुर में शुक्रवार को जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी।

इधर श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार रात एक स्पेशल इनपुट के आधार पर लश्कर-ए-तैयबा के दो-हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक इन आतंकियों के पास से 4 चीन में बनी पिस्तौल, 6 मैग्जीन, 11 राउंड बुलेट्स, 1 ग्रेनेड, 16 जिलेटिन छड़ें, 6 मीटर कोर्टेक्स वायर, 8 डेटोनेटर बरामद किए गए हैं।

उधर केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन करने का ऐलान किया है। सिंगल यूज प्लास्टिक यानी प्लास्टिक से बनी चीजें, जिनका एक ही बार इस्तेमाल होता है। इसे देखते हुए पैक्ड फ्रूट जूस और डेयरी प्रोडक्ट बेचने वाली FMCG और एग्रो फूड कंपनियां पेपर स्ट्रॉ इस्तेमाल करने लगी हैं। बैन किए गए प्रोडक्ट बनाने या बेचने पर 7 साल की जेल और 1 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

उत्तराखंड की खबरों की बात करें तो यहां बारिश कहर बरपा रही है, भारी बारिश के बीच पहाड़ों पर सफर करना खतरनाक होता जा रहा है। बारिश के कारण पहाडिय़ों से पत्थर गिर रहे हैं, जिससे यात्रियों की जान पर बन आ रही है। पिछले 24 घंटे में पहाड़ी से वाहनों पर बोल्डर गिरने की छह घटनाओं में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसको देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उधर मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला से बाइक सवार आरोपी ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद कार सवार चार लोग महिला और उसकी बेटी को जबरन कार में डालकर ले गए और दोनों से सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही मंगलौर बाईपास किनारे खेतों में फेंककर फरार हो गए।